Local & National News in Hindi

एशेज सीरीज खत्म होने के बाद पोंटिंग ने बताया कौन सी टीम थी बेहतर, नाम जान चौक जाएंगे

0 42

लंदन : एशेज सीरीज खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बताया की सीरीज के के दौरान कौन सी टीम बेहतर थी। पोंटिंग का मानना है कि 2-2 से ड्रॉ हुई सीरीज में टिम पेन की कप्तानी वाली मेहमान आस्ट्रेलियाई टीम मेजबान इंग्लैंड से बेहतर थी। आस्ट्रेलिया ने एशेज को अपने पास ही रखा है। उसके पास हालांकि आखिरी टेस्ट जीत एशेज अपने नाम कर इतिहास रचने का मौका था, लेकिन मेजबान टीम ने उसे 135 रनों से मात दे दी।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है, ‘‘आस्ट्रेलिया इस सीरीज को गंवाए हुए मौके के तौर पर देखेगी। मुझे लगता है कि वो बेशक इंग्लैंड से बेहतर टीम थी। उन्होंने पूरी सीरीज में शानदार क्रिकेट खेली है। हेडिंग्ले में उन्हें जीतना चाहिए था।’’ आस्ट्रेलिया अगर यह सीरीज जीत जाती तो वह 2001 के बाद से इंग्लैंड में पहली बार एशेज अपने नाम करती।

दो बार के विश्व विजेता कप्तान ने कहा है कि 2-2 का परिणाम इस बात को साफ तौर पर नहीं बताता कि यह सीरीज किस तरह से खेली गई और मेहमान टीम ने पांच टेस्ट मैचों में किस तरह का प्रदर्शन किया। पोंटिंग ने कहा है कि पेन की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम बेशक टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई हो, लेकिन उनके प्रयास को निश्चित तौर पर सराहना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.