Local & National News in Hindi

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस-NCP का फॉर्मूला तय, शरद पवार ने किया सीटों का ऐलान

0 43

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन का फॉर्मूला तय हो गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को ऐलान कर दिया है कि दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि 38 सीटों पर सहयोगी पार्टियां लड़ेंगी।

शरद पवार ने नासिक में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके और कांग्रेस के बीच 15-20 सीटो में उलट फेर हो सकता है। बता दें कि 2014 में कांग्रेस और एनसीपी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और इसका दोनों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन इस बार दोनों ने साथ मिल कर लड़ने का फैसला किया है।

एनसीपी चीफ शरद पवार ने हाल ही में कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई। गौरतलब है कि 2014 के चुनाव में, बीजेपी ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 122 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि शिवसेना को 62 सीटें मिली थी। कांग्रेस और एनसीपी को क्रमश: 42 और 41 सीटों के साथ संतुष्ट होना पड़ा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.