Local & National News in Hindi

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने उड़ाया पेट्रोल टैंकर, विस्फोट में 3 लोगों की मौत

0 170

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने मिनी डीजल टैंकर को उड़ा दिया, जिसमें टैंकर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के मुताबिक, कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के गांव पतकालबेड़ा के पास नक्सलियों ने डीजल टैंकर को पहले ब्लास्ट से उड़ाया फिर फायरिंग की गई।   जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक रावघाट रेल लाइन में निर्माण कार्य किया जा रहा था। यहां पेट्रोल और डीजल सप्लाई के लिए टैंकर में पेट्रोल और डीजल लाया जा रहा था। तुमापाल इलाके में नक्सलियों ने पहले से ही सड़क पर बम लगाकर रखा था। गाड़ी के वहां पहुंचते ही ब्लास्ट हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके के लिए अतिरिक्त फोर्स को मौके पर रवाना कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.