Local & National News in Hindi

नवरात्र के अवसर पर बोली सोनिया गांधी- महिलाओं के अधिकार सुरक्षित करने की जरूरत

0 41

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वर्तमान हालात में महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए लोगों को प्रयास करने की जरूरत है। कांग्रेस अध्यक्ष ने रविवार को ‘शरदीय नवरात्र’ और ‘दुर्गा पूजा’ के अवसर पर लोगों को बधाई संदेश में यह बात कही।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आगामी नौ दिन में देवी के नौ रूपों की पूजा होती है और शक्ति की यह उपासना समाज में महिलाओं के अहम स्थान से भी जुड़ी है। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में हमें महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए और प्रयास करने की जरूरत है। देवी के नौ रूप साहस, वीरता, समृद्धि, शक्ति, बुद्धि, ज्ञान और सकारात्मक शक्तियों के प्रतीक हैं।

 सोनिया गांधी ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि व्रत और पूजा अर्चना के जरिए उपासक अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत बनाएंगे और नकारात्मक शक्तियों को हराएंगे। नवदुर्गा पूजा पर वह उम्मीद करती हैं कि देश भर में भाईचारा, प्यार, शांति और शक्ति का संचार हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.