Local & National News in Hindi

सरकार ने CRPF जवानों का राशन भत्ता रोका, नहीं जारी किया 800 करोड़ रुपए का फंड

0 49

नई दिल्ली: 3 लाख सीआरपीएफ कर्मियों के राशन भत्ते पर सरकार की कैंची चली है। सरकार की ओर से एक सूचना जारी कर कहा गया है कि सितम्बर में मंथली सैलरी में मिलने वाला उनका राशन अलाऊंस नहीं मिलेगा। सी.आर.पी.एफ. कर्मी हर महीने 3,000 रुपए के इस भत्ते का इस्तेमाल कैंटीन और मैस से खाना खरीदने में करते हैं। ‘द टैलीग्राफ’ की खबर के मुताबिक बार-बार रिमाइंडर के बावजूद गृह मंत्रालय ने जुलाई, अगस्त और सितम्बर के राशन भत्ते के लिए जरूरी 800 करोड़ रुपए जारी नहीं किए हैं।

सी.आर.पी.एफ. ने 22 जुलाई, 8 अगस्त और 9 सितम्बर को भेजी सूचना में गृह मंत्रालय से 800 करोड़ रुपए का अतिरिक्त फंड मांगा था ताकि सैलरी के साथ इसे दिया जा सके लेकिन गृह मंत्रालय की ओर से यह अतिरिक्त बजट नहीं आया है। लिहाजा सितम्बर 2019 से राशन अलाऊंस का पैसा नहीं दिया जा सकेगा। गृह मंत्रालय से इस बारे में सभी सी.आर.पी.एफ. कर्मियों को सूचित करने के लिए कहा गया है। हालांकि टैलीग्राफ की इस रिपोर्ट पर सी.आर.पी.एफ. ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि गृह मंत्रालय की ओर से 12.7.2019 को राशन अलाऊंस के तौर पर हर सी.आर.पी.एफ. कर्मी को 22,144 रुपए एरियर दिया गया है। यह रकम राशन मनी अलाऊंस लेने वाले 2 लाख कर्मियों को दी गई है। लिहाजा राशन मनी अलाऊंस की रकम न मिलने की बात बेबुनियाद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.