Local & National News in Hindi

थरूर का पीएम मोदी पर निशाना, क​हा- US में जाकर ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ कहना अनुचित

0 45

केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका में जाकर ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ कहने को अनुचित बताया है। थरूर ने एक निजी स्कूल के कार्यक्रम के दौरान एक प्रेस वार्ता में यह बात कही।

कांग्रेस नेता ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि किसी भी विदेशी नेता के चुनाव प्रचार अभियान में किसी अन्य देश के नेता का शामिल होना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कल को हमारे देश के चुनाव में आकर कोई विदेशी नेता किसी राजनीतिक पार्टी का प्रचार करे, तब भी यह अनुचित ही होगा।

पूर्व राजनयिक थरूर ने कहा कि किसी भी देश का चुनाव उस देश के आंतरिक लोकतंत्र का विषय है। किसी भी देश का लोकतंत्र उस देश के नागरिकों से मिलकर बनता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह अमेरिका में अपने ‘हाउडी मोदी’कार्यक्रम के दौरान मंच से ‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’का नारा दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.