Local & National News in Hindi

इमरान PoK वासियों ने नहीं मानी इमरान की हिदायत, LOC की ओर किया मार्च

0 64

इस्लामाबादः प्रधानमंत्री इमरान खान की हिदायत को दरकिनार करते हुए आज  गुलाम कश्मीर (PoK) से बड़ी संख्या में लोग नियंत्रण रेखा (LoC) की ओर मार्च कर रहे हैं।  PoK के लोग जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाए जाने के विरोध में यह मार्च निकाल रहे हैं। इससे पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को प्रदर्शनकारियों को LoC पार न करने की चेतावनी देते हुए कहा था कि किसी को भी  LoC पार करके कश्मीरियों की मदद या समर्थन देने के बारे में नहीं सोचना चाहिए, क्योंकि अगर हम ऐसा करेंगे तो भारत इसे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद कहेगा।

पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंध कम कर किए और भारतीय उच्चायुक्त को भारत भेज दिया।पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने की कोशिश कर रहा है लेकिन भारत के आगे उसे सिर्फ हार मिली है। उसे हर मंच पर भारत की ओर से कश्मीर मसले पर हार मिली है। भारत ने कश्मीर मसले को अपना आंतरिक मामला बताया है। भारत ने पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी बयानबाजी को रोकने के लिए कहा है लेकिन पाकिस्तान फिर भी बाज नहीं आ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.