Local & National News in Hindi

IND vs SA : शमी बोले- कोहली सबकी सुनते हैं, अश्विन और जडेजा को लेकर कही ये बात

0 43

विशाखापट्टनम : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह से पटखनी दी है। इस मैच में स्पिनर्स के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी जलवा देखने को मिला। शमी ने मैच के पांचवें दिन हालात का फायदा उठाया और मेहमान टीम के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। मैच के के बाद मोहम्मद शमी ने कहा कि अगर आपके पास रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे गेंदबाज हैं तो आपकी टीम के पेसर आराम कर सकते हैं। शमी ने कहा उन्हें हालात की चिंता नहीं रहेगी क्योंकि वह जानते होंगे कि ये दो चैम्पियन गेंदबाज मैदान पर हैं।’’ शमी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की इस बात के लिए तारीफ की कि कोहली ने गेंदबाजों अपने हिसाब से स्पेल चुनने की आजादी दी।

शमी ने कहा, ‘‘कोहली सबकी सुनते हैं। वह रणनीति के हिसाब से खिलाड़ियों को अपनी भूमिका के साथ न्याय करने की आजादी देते हैं। गेंदबाज अपने हिसाब से निर्णय ले सकते हैं कि उन्हें कब पांच से सात ओवर का स्पेल करना है और कब रुकना है। यह एक शानदार कप्तान की निशानी है। कोहली और खिलाड़ियों के बीच का तालमेल शानदार है। वह हम पर भरोसा करते हैं और हम उन पर।’’ भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा। अभी भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.