Local & National News in Hindi

49 लोगों पर देशद्रोह के मुकदमे से भाजपा का कोई वास्ता नहीं : सुशील मोदी

0 50

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने देश में मॉब लिंचिंग के मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला खत लिखने वाले इतिहासकार रामचंद्र गुहा, फिल्मकार श्याम बेनेगल एवं मणिरत्नम समेत 49 लोगों के खिलाफ मुजफ्फरपुर में दर्ज कराये गये देशद्रोह के मुकदमे पर आज कहा कि इससे भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कोई वास्ता नहीं है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने यहां कहा कि भाजपा ने कभी भीड़ की हिंसा का समर्थन नहीं किया है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखने वालों के विरुद्ध दायर मामले से भाजपा या संघ परिवार का कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि एक आदतन मुकदमेबाज (सीरियल लिटिगेंट) ने महज अखबारी कतरनों के आधार पर देश की 49 हस्तियों के खिलाफ 23 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें अन्य आरोपों के साथ देशद्रोह वाली धारा भी जोड़ दी गई थी।

मोदी ने कहा, ‘‘जो व्यक्ति पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन समेत कई ख्यातिप्राप्त लोगों के खिलाफ मामले दायर कर चुका है और जिसने अब तक 715 जनहित याचिका दायर की हैं, उसने चार साल पहले मेरे खिलाफ भी मामला दायर किया था।’’ उन्होंने कहा कि ऐसे सीरियल लिटिगेंट के ताजा मुकदमे को तूल देकर पुरस्कार-वापसी समूह और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग केंद्र सरकार को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के विरुद्ध साबित करने की मुहिम चला रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.