देश

जम्मू कश्मीर में आज रिहा होंगे तीन नेता, शांति बनाये रखने के वादे पर करने होंगे दस्तखत

श्रीनगरःअनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में माहौल तनावपूर्ण हो गया था और बहुत से नेताओं को नजरबंद किया गया था और कई नेता हिरासत में लिये गए थे, लेकिन आज इनमे से 3 नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा,साथ ही शपथ पत्र पर एक वादा भी करवाया जाएगा कि राज्य में शांति बनाये रखने में सहयोग देंगे।

अधिकारियों ने बुधवार रात को जानकारी देते हुए बताया कि यावर मीर, नूर मोहम्मद और शोएब लोन को एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने समेत विभिन्न आधार पर रिहा किया जाएगा। मीर पीडीपी के राफियाबाद विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रह चुके हैं, जबकि लोन ने कांग्रेस के टिकट से उत्तर कश्मीर से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।उन्होंने बाद में कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्हें पीपुल्स कॉन्फ्रेंस प्रमुख सज्जाद लोन का करीबी माना जाता है। नूर मोहम्मद नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता हैं। अधिकारियों ने बताया कि रिहा किए जाने से पहले नूर मोहम्मद एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर शांति बनाए रखने एवं अच्छे व्यवहार का वादा करेंगे।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र सरकार के पांच अगस्त के फैसले के बाद नेताओं, अलगाववादियों, कार्यकर्ताओं और वकीलों समेत हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button