Local & National News in Hindi

PMC बैंक खाताधारकों ने घेरा बीजेपी दफ्तर, वित्त मंत्री के दिलासे से खुश नहीं ग्राहक

0 46

मुंबई में भाजपा मुख्यालय के बाहर पंजाब एंड महाराष्ट्र कॉपरेटिव (पीएमसी) बैंक के जमाकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक पर लगाई गई पाबंदियों से नाराज खाताधारकों ने आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुंबई दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। खाताधारकों ने उस वक्त विरोध प्रदर्शन किया जब बीजेपी दफ्तर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही थीं। विरोध प्रदर्शन के बीच खाताधारकों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।

वित्त मंत्री ने खाताधारकों को यथा संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस मामले का वित्त मंत्रालय से कोई लेना-देना नहीं है. इस पूरे मामले पर आरबीआई नजर रखे हुए है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम ऐसी घटनाओं को रोकने की दिशा में काम कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो हम एक्ट में बदलाव करेंगे, लेकिन अभी इस बदलाव के बारे में ज्यादा कुछ कह नहीं सकते हैं। वहीं पीएमसी बैंक खाताधारकों ने वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि वो वित्त मंत्री की बातों से संतुष्ट नहीं हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.