Local & National News in Hindi

AAP की बागी विधायक अलका लांबा​ कांग्रेस में हुई शामिल, बोली- गर्व महसूस कर रही हूं

0 38

पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली के चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा पहुंची अलका लांबा शनिवार को कांग्रेस में लौट आयीं। कांग्रेस के पार्टी मामलों के दिल्ली के प्रभारी पी सी चाको की मौजूदगी में लाम्बा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

PunjabKesari

कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से राजनीति शुरू करने वाली लाम्बा 2015 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई और चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं थी। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी देते हुए कहा कि आज कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंच कर पी सी चाको, जिला चांदनी चौक अध्यक्ष उस्मान जी, जिला आदर्श नगर अध्यक्ष जिंदलजी तथा अन्य नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस सदस्य बनने पर गर्व महसूस कर रही हूं।’

बता दें कि लांबा ने पिछले माह उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी और सोनिया गांधी के समक्ष अपना पक्ष रखने के बाद वह पार्टी में लौट आयीं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि दोनों दल मिलकर एक दूसरों को कवर दे रहे हैं, महिला सुरक्षा के वादे पर दिल्ली के लोगों ने इन दोनों को सत्ता सौपी.. छह साल बाद भी दिल्ली बेहाल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.