Local & National News in Hindi

मुंबई: अंधेरी में कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, 13 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला बाहर

0 146

मुंबई: मुंबई के अंधेरी में सोमवार को एक कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई। जानकारी के अनुसार रेस्क्यू के जरिए इमारत में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं

आग लगने से उठा धुंआ आसपास के इलाके में भी फैल गया जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि इससे पहले रविवार को मुंबई के ग्रांट रोड पर पांच मंजिली इमारत में आग लग गई। आग लगने के बाद आठ-दस लोग खुद ही बाहर निकल आए जबकि नौ लोगों को दमकलकर्मियों ने बाहर निकाला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.