Local & National News in Hindi

अमेरिकाः अपने परिवार के 4 लोगों की हत्या कर शव पुलिस स्टेशन ले आया भारतीय

0 38

वॉशिंगटनः अमेरिका में एक भारतीय द्वारा अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भारतीय मूल का शंकर नागप्पा हांगुड शंकर सोमवार को अपने ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर एक शव लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया। उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि उसने रोजविल स्थित अपने घर पर 4 लोगों की हत्या की कर दी और उसमें से एक का शव उसकी कार में है।

पुलिस ने शंकर की कार से एक और अपार्टमेंट से एक वयस्क और दो बच्चों का शव बरामद किया है। सार्जेंट रॉबर्ट गिब्सन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शंकर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचा और कहा कि वह हत्या की बात कबूलना चाहता है। गिब्सन ने बताया कि पहले तो पुलिस अधिकारियों को यकीन ही नहीं हुआ कि शंकर ने हत्याओं को अंजाम दिया है, लेकिन उसकी कार और फ्लैट की तलाशी लेने के बाद पुलिस को यकीन हो गया।

पुलिस के मुताबिक, शंकर ने जिन लोगों की हत्या की, वे उसके परिवार के ही सदस्य हैं। गिब्सन ने कहा, ‘‘मैंने कभी किसी को इस तरह शव के साथ पुलिस स्टेशन आते नहीं देखा। यह हमारे लिए असामान्य था।’’ जांच में पाया गया कि शंकर ने इन हत्याओं को पिछले कुछ दिनों में अंजाम दिया। पुलिस ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी हत्याएं शंकर ने अकेले की हैं और ऐसा नहीं लगता कि नागरिकों को उससे कोई खतरा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.