Local & National News in Hindi

प्रधानमंत्री मोदी ने अब तमिल भाषा में शेयर की कविता “सागर से संवाद’

0 236

चेन्नईः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मामल्लापुरम में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग साथ हुए अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के दौरान लिखी कविता ‘समुद्र से संवाद’ का तमिल अनुवाद रविवार को जारी किया।

मोदी ने रविवार को ट्वीट में कहा कि कि वह कुछ दिन पहले मामल्लापुरम में लिखी गयी कविता का तमिल अनुवाद साझा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट के साथ कविता का तमिल अनुवाद टैग किया है। कविता का तमिल अनुवाद जारी करने से पहले भी कई मौके पर प्रधानमंत्री तमिल भाषा एवं संस्कृति की सराहना कर चुके हैं।
PunjabKesari
मामल्लापुरम में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का स्वागत उन्होंने तमिलनाडु की पारंपरिक वेशभूषा में किया था। इससे पहले अमेरिका की यात्रा के दौरान उन्होंने तमिल साहित्य का जिक्र किया था। केंद्र पर तमिलनाडु में हिन्दी भाषा को थोपने के आरोपों के बीच मोदी की इस पहल को तमिल लोगों तक पहुंचने की कोशिश माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.