मलेरकोटला: शहर के नामी जैन स्वीट्स के मालिक सुरेश जैने के बेटे ने अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर से पत्नी और बेटे को गोली मारकर खुद आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला छत्ता नजदीक सदर बाजार के रहने वाले सुरेश कुमार जैने के बेटे विजय कुमार जैन (40) ने किसी घरेलु परेशानी के कारण पहले अपनी पत्नी आशु जैन, बेटे साहिल जैन(13) को गोली मारी और फिर खुद आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 3-4 बजे की बताई जा रही है।
मौके पर ही पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया जबकि बेटे को लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डी.एस.पी. सुमित सुध मामले की जांच में जुटे हुए है।