Local & National News in Hindi

Bigg Boss 13: ‘बिग बॉस’ का शॉकिंग एलिमिनेशन… माहिरा, आरती, सिद्धार्थ डे कौन होगा घर से बेघर?

0 36

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस ’ के घर में दर्शकों को रोज़ कोई न कोई ट्विस्ट देखने को मिलता है, जैसे ‘बिग बॉस 13’ में इस वीकेंड घर से कोई भी सदस्य बेघर नहीं हुआ। हालांकि शो शुरू होने पहले बताया गया था कि इस बार पहला फाइनलिस्ट चार हफ्तों में ही चुन लिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। लेकिन आज घर में मिड वीक एविक्शन होगा और कोई एक सदस्य घर से बेघर हो जाएगा।

अपकमिंग प्रोमो के मुताबिक बिग बॉस आज किसी एक सदस्य को घर विदा लेने को कहेंगे। प्रोमो में नजर आ रहा है कि ‘बिग बॉस’ रात में घरवालों को इक्ट्ठा करेंगे और इस बात का ऐलान करेंगे कि आज घर से बेघर होने की प्रक्रिया होने जा रही है। घरवालों के लिए ये काफी शॉकिंग ट्विस्ट होगा। बिग बॉस बताएंगे कि आरती, सिद्धार्थ डे और माहिरा को सबसे कम वोट मिले हैं। इसलिए ‘बिग बॉस’ आरती, माहिरा और सिद्धार्थ डे को एक्टिविटी एरिया में बुलाएंगे। तीनों कंटेस्टेंट बाकी के घरवालों के गले लगाकर एक्टिविट एरिया में पहुंच जाएंगे।

इसके बाद बिग बॉस तीनों को साथ में खड़ा करेंगे और एक बटन प्रेस करने के लिए कहेंगे। हालांकि कौन घर से बाहर जाएगा ये प्रोमो में नहीं दिखाया गया है। लेकिन खबरों की मानें तो सिद्धार्थ डे घर से बेघर हो जाएंगे। इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बिग बॉस के फैन पेज पर इस खबर को शेयर कि गया है।

सिद्धार्थ डे पिछले हफ्ते भी घर के नॉमिनेटेड सदस्यों में शामिल थे और इस हफ्ते भी वो नॉमिनेटेड थे। हालांकि पिछले हफ्ते घर से केवल अबू मलिक ही बेघर हुए और वो बच गए। लेकिन अब खबरों की मानें सिद्धार्थ का ‘बिग बॉस’ का सफर इसी हफ्ते खत्म हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.