Local & National News in Hindi

तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज बंद, अरब सागर में तूफान आने की संभावना

0 109

चेन्नईः तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के करीब 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अलर्ट के चलते प्रशासन ने करीब 6 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने का ऐलान दिया है। वहीं प्रशासन ने मछुआरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। चेन्नई में भारतीय मौसम विभाग के दक्षिण क्षेत्र प्रमुख बालाचंद्रन ने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तरी तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है। कन्याकुमारी और मदुरै सहित 16 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम अपडेट

  • अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं।
  • तेलंगाना और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
  • मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय और आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिली कड़कने के साथ आंधी तूफान आने का भी अनुमान है।
  • कोमोरिन और इससे सटे भूमध्य रेखीय हिंद महासागर और मालद्वीव में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज गति से हवा चल सकती है जो 60 किलीमीटर प्रति घंटा की तेज गति तक पहुंच सकती है।
  • तटीय दक्षिण तमिलनाडु , मन्नार की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज गति तक हवा चल सकती है जो 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति तक पहुंच सकती है।
  • पश्चिम मध्य और निकटवर्ती पूर्व मध्य और उत्तर अरब सागर में 200- 210 किमी प्रति घंटे की तेज गति तक तूफान आने का अनुमान है जो 230 किमी प्रति घंटा की तेज गति तक पहुंच सकती है।
  • समुद्र की स्थिति पश्चिम-मध्य और इससे जुड़े पूर्वी मध्य और उत्तरी अरब समुद्र के ऊपर मौसम के खराब रहने का अनुमान है।
  • कोमोरिन और भूमध्य हिंद महासागर और मालदीव में समुद्र का रूख प्रतिकूल रहने के आसार हैं इसलिए मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.