Local & National News in Hindi

दिल्लीः लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में लगी भयंकर आग

0 161

आज सुबह दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण हॉस्पिटल में अगा लग गई। आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगी है। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण कमरे में मौजूद एक एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट है। जिसके बाद अचानक आग बढ़ गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे की सूचना पर 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन आग लगने से अस्पताल में अफरा तफरी का माहोल मन गया था। लेकिन अब आग और स्थिति पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.