Local & National News in Hindi

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का भांजा हनी मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार

27

पंजाब | मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने वीरवार देर रात करीब दो बजे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी को गिरफ्तार कर लिया है। हनी को आज मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा। वर्ष 2018 में दर्ज हुए अवैध खनन के एक मामले में 18 जनवरी को भूपिंदर सिंह हनी के मोहाली, लुधियाना व पठानकोट स्थित ठिकानों पर छापे मारे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.