Local & National News in Hindi

जालंधर में आज प्रधानमंत्री मोदी की पहली रैली

25

जालंधर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को जालंधर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए पीएपी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीएम मोदी की रैली दोपहर दो बजे शुरू होगी। वहीं पुलिस प्रशासन चौकस है। पीएम हेलीकाप्टर से यहां पहुंचेंगे, लेकिन रैली के मद्देनजर वैकल्पिक मार्ग पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चार दिन से सुरक्षा, स्टेज, टेंट और पंडाल लगाने की तैयारियां चल रही थी। रविवार को केंद्रीय मंत्री एवं पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने रैली के लिए बनाई गई संचालन समिति के प्रमुख एवं पूर्व मेयर सुनील ज्योति के साथ तैयारियों का जायजा लिया था। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं और आम जनता के लिए बनाए पंडाल को भी देखा और मंच की तैयारी भी देखी। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया। रैली में करीब 40-50 हजार लोगों के लिए व्यवस्था की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.