Local & National News in Hindi

नीमच में DJ वाले ट्रैक्टर पर सवार होकर मंडप में आए दो जोड़े, देखते रह गए शादी में आए मेहमान

20

नीमच   शादियों में आपने दूल्हा-दुल्हन की मंडप में एंट्री के कई अनोखे तरीके देखे होंगे। लेकिन नीमच में हुई एक शादी में दूल्हा-दुल्हन ने एक कदम आगे बढ़कर ट्रैक्टर पर सवार होकर एंट्री की। शादी में आए मेहमान इस नजारे को देखते रह गए।

दूल्हों ने कहा- हम किसान इसलिए ट्रैक्टर चुना

​​​​​शादी में दूल्हा-दुल्हन की अनोखी एंट्री का ये नजारा नीमच जिले के बामनी गांव का है। जहां रविवार को गायरी समाज के दो जोड़े महेश-कुसुम और आनंद-ममता ट्रैक्टर पर सवार होकर मंडप तक पहुंचे। दूल्हों का कहना है कि वो किसान हैं, इसीलिए उन्होंने एंट्री के लिए ट्रैक्टर की सवारी चुनी। दोनों दूल्‍हे अपनी दुल्‍हन के साथ फूलों और गुब्‍बारों से सजे ट्रैक्‍टर पर सवार होकर मंडप में आए। जिसके बाद हर कोई उन्हें देखता रह गया। शादी समारोह में मौजूद लोगों ने दूल्हा-दुल्हन का जोरदार स्वागत किया।

खुद ट्रैक्टर चलाकर आए दूल्हे

खास बात ये है कि दोनों दूल्हे खुद ट्रैक्टर चलाकर लाए और उनके बगल में उनकी दुल्हन बैठी थीं। इससे पहले दोनों दूल्हों ने रोमांटिंक अंदाज में हाथ बढ़ाकर अपनी-अपनी दुल्हन को ट्रैक्टर पर बैठाया। शादी में आए लोगों ने इस बात की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर भी उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.