Local & National News in Hindi

बेटे तैमूर को स्कूल छोड़ने पहुंची करीना कूपर 

19

मुंबई । कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखकर राज्य सरकारों ने काफी चीजों पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन अब धीरे-धीरे सब खुल रहा है। स्कूल-कॉलेज भी अब सरकार ने खोलने के निर्देश दे दिए हैं।इसके बाद सैफ अली खान  और करीना कपूर खान  के बेटे तैमूर को भी स्कूल जाते हुए पपराजी ने स्पॉट किया है। हल्के नीले रंग की टीशर्ट पहने और नेवी ब्लू हाफ पैंट में तैमूर गले में आईडी कार्ड लटकाए नजर आए। वहीं उन्हें ड्रॉप करने के लिए आई करीना कपूर ने भी ओवरसाइज्ड हूडी और शॉर्ट्स पहने रखे थे। हालांकि दोनों के चेहरे पर मास्क था, जो इस महामारी के दौरान प्रिकॉशन लेने का सबसे अहम जरिया है। मंगलवार 15 फरवरी की सुबह करीना कपूर बेटे तैमूर को स्कूल बैग टांगने में मदद करती दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने उनको स्कूल भी ड्रॉप किया। यूनिफॉर्म में तैमूर बहुत प्यारे और मासूम लग रहे थे। बता दें कि करीना भी अपने काम पर वापस लौट चुकी हैं। वह फिलहाल फिल्ममेकर सुजॉय घोष के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.