Local & National News in Hindi

यूपी-बिहार के भइयों पर घिरने के बाद पलटे चन्नी बोले, तोड़-मरोड़कर पेश किया गया बयान

247

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश और बिहार के भइयों को घुसने ने नहीं है वाले बयान पर घिरे पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अब सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। बता दें कि सीएम चन्नी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी, बिहार और दिल्ली के भइये पंजाब में राज करना चाहते हैं। उन्हें घुसने नहीं देना है। इस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ थीं, जो इस बयान पर तालियां बजाती नजर आई थीं। इसी बयान को लेकर अरविंद केजरीवाल, पीएम नरेंद्र मोदी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने हमला बोला था। पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब के अबोहर में एक रैली को संबोधित करते हुए इस बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने पूछा, संत रविदास का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। क्या आप उन्हें पंजाब के निकाल देंगे। गुरु गोबिंद सिंह का जन्म कहां हुआ था। उनका जन्म पटना साहिब में हुआ था। आप कहते हैं कि बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। क्या आप गुरु गोबिंद सिंह जी का अपमान करोगे। क्या आप गुरु गोबिंद सिंह जी का अपमान करोगे। संत रविदास जी ने समाज का बहुत कल्याण किया और उनका जन्म काशी में हुआ था। वो कहते हैं कि यूपी और बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। पीएम मोदी ने कहा था कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है, जिस पर नापाक नजरें बनी रहती हैं। भारत को जो लोग राष्ट्र ही नहीं मानते, उनके हाथ में सत्ता नहीं दी जा सकती। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा पूरे समर्पित भाव से पंजाब के लोगों के सामने पंजाब की सुरक्षा और विकास का संकल्प लेकर आई है। एक बार भाजपा को आपकी सेवा करने का मौका दीजिए। फिर देखिएगा कि डबल इंजन की सरकार कैसे पंजाब को तेज गति से आगे बढ़ाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.