‘तितलिया वरगा’ सिंगर अफसाना खान अपने मंगेतर साज संग शादी के बंधन में बंधीं, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
टीवी जगत और फिल्म इंडस्ट्री में इस समय हर तरफ शहनाइयों की गूंज है। मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना से लेकर विक्रांत मैसी तक हाल ही में कई सेलिब्रिटी स्टार शादी के बंधन में बंधे हैं। अब पॉपुलर गाने ‘तितलिया वरगा’ सिंगर और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी रह चुकीं अफसाना खान भी मंगेतर सा संग शादी के बंधन में बंध गईं। हाल ही में उनकी हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। जिसमें बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट भी पहुंचे थे। कपल ने 19 फरवरी को चंडीगढ़ में शादी की है और अब उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें भी
सिंगर अफसाना खान ने अपनी शादी के लिए लाइट पिंक कलर का भारी जरदोजी कढ़ाई का लहंगा पहना था। जिसके साथ उन्होंने फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया था। इसी के साथ उन्होंने गोल्डन जड़ाउ हैवी ज्वेलरी पहनी थी। दुल्हन के लिबास में अफसाना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं दूल्हे राजा बने साज ने भी ब्लैक फ्लोरल कढ़ाई की शेरवानी के साथ पिंक कलर का साफा बांधा था।
अफसाना खान ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह पति साज संग बेहद ही प्यारे पोज देती नजर आ रही हैं। जहां एक तस्वीर में साज उनके चूमते नजर आ रहे हैं तो वहीं एक तस्वीर में अफसाना साज के कंधे पर हाथ रखकर पोज देती नजर आ रही हैं। अफसाना और साज के प्री-वेडिंग फंक्शन में कई सितारों ने शिरकत की थी। उनकी हल्दी और मेहंदी की रस्मों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुईं थीं। उनकी प्री-वेडिंग रस्मों में रंग जमाने बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट, टीवी अभिनेत्री डोनल बिष्ट, उमर रियाज और अक्षरा सिंह भी पहुंची थीं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.