Local & National News in Hindi

काशी एक्सप्रेस में इटारसी-हरदा के बीच 6 साल की बच्ची से दरिंदगी; आरोपी बाथरूम में जाकर छिपा

16

इटारसी    चलती ट्रेन में मासूम से रेप का मामला सामने आया है। वारदात काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच में हुई। इटारसी और हरदा के बीच 25 साल के युवक ने 6 साल की मासूम से गलत हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी दूसरी बोगी की बाथरूम में छिप गया। यात्रियों ने उसे निकालकर पीटा। कल्याण पहुंचने पर इसकी शिक़ायत हुई। GRP ने बच्ची से रेप के इस मामले में गुपचुप केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। मप्र में चलती ट्रेन में दुष्कर्म का हफ्तेभर में यह दूसरा केस है। इससे पहले संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के पैंट्रीकार कोच में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म की घटना हुई थी।

15 फरवरी को 6 साल की बच्ची अपनी मां और दादा के साथ यूपी के देवरिया से कल्याण (मुंबई) जा रही थी। उनके बर्थ के बाजू में आरोपी यात्री सोनू पुत्र अशोक प्रजापति (27) निवासी देवरिया भी बैठा था। रात करीब 4 से 5 बजे के बीच जब ट्रेन इटारसी से खंडवा के लिए रवाना हुई। उस समय बच्ची और उसकी मां सो रही थी। रात के अंधेरे में आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतार दिए और गंदी हरकत की। बच्ची नींद से जाग गई। उसने मम्मी को युवक की हरकत के बारे में बताया। शोर मचाने पर अन्य यात्री भी जाग गए।

5 घंटे बाद बाथरूम से निकला आरोपी

आरोपी सोनू भागकर कोच के बाथरूम में घुस गया। यात्री उसे बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। करीब 5 घंटे बाद आरोपी बाहर निकला। फिर यात्रियों ने उसकी धुनाई कर दी। तब तक ट्रेन नासिक से आगे निकल चुकी थी। टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कसारा स्टेशन के पास RPF और GRP की टीम पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। कल्याण पहुंचने पर महिला यात्री ने इसकी शिकायत की। कल्याण से जीरो पर डायरी 17 फरवरी को इटारसी आई। GRP थाने में 376, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी देने से बचते रहे GRP निरीक्षक

काशी एक्सप्रेस में मासूम से दुष्कर्म के मामले में GRP थाना निरीक्षक बीवी टांटिया से संपर्क किया गया। प्रभारी टांटिया मामले की पूरी जानकारी देने से बचते रहे। उन्होंने पहले कहा कि घटना एक सप्ताह पुरानी है। आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। जब उनसे आरोपी का नाम और घटना का विवरण पूछा तो उन्होंने मामला कोर्ट में होने का कहकर बात टाल दी। हालांकि मामले की जांच खंडवा GRP थाना प्रभारी बबीता कटारिया कर रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.