इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कथित आरटीआई एक्टिविस्ट संजय मिश्रा के खिलाफ आज एफआईआर दर्ज कराने के आदेश देये। सिंह ने कहा के केंद्र और राज्य सरकार ने आम आदमी को आरटीआई के तहत दस्तावेज प्राप्त करने के जो अधिकार दिए हैं। इसका जो लोग दुरुपयोग करेंगे उनके साथ ऐसी ही कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कई अधिकारियों द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया गया के आरटीआई एक्टिविज्म के नाम पर संजय मिश्रा द्वारा सूचना के अधिकार का दुरुपयोग कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डरा धमका कर, ब्लैकमेलिंग करने और वसूली का कार्य किया जा रहा है।
इसके बाद कलेक्टर ने अपर कलेक्टर अभय बेडेकर को संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध एक्सटोर्शन की एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा के संबंधित व्यक्ति के घर की जांच कर ब्लैकमेलिंग के धन से अर्जित किये गये अवैध निर्माण एवं अन्य संपत्ति के बारे में भी पता लगाया जाए।
कलेक्टर ने आज टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को एल-1 एवं एल-2 स्तर पर लंबित शिकायतों के प्रतिदिन निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा के कोई भी शिकायत अनअटेन्डड ना रहे। सभी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण जवाब पोर्टल पर दर्ज कराये जाए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर 100 दिवस की अधिक अवधि से लंबित एक हजार 136 शिकायतों के निराकरण के निर्देश भी दिये। उन्होने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को गंभीरता के साथ देखकर उसका संतुष्टि पूर्वक समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। प्रत्येक प्रकरण को गंभीरतापूर्वक देखें। आवेदनों का संतुष्टि पूर्वक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.