Local & National News in Hindi

एक छोटा सा चांदी का टुकड़ा भर सकता है आपकी जेब, पैसे की आवक ही नहीं लंबे वक्त तक पैसा टिकाए रखने में भी है बेजोड़

39

रत्‍नों की तरह धातुएं भी शुभ-अशुभ असर देती हैं. इन्‍हें धारण करते ही या इनसे संबंधित उपाय करते ही बहुत जल्‍दी नतीजे देखने को मिलते हैं. सोने, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा आदि धातुओं से जुड़े उपायों-टोटकों के बारे में कई पुस्तकों में कई ज्योतिषाचार्य द्वारा बताया गया है.

वहीं, एक धातू चांदी भी बड़े फायदे की चीज़ है. चांदी के चौकोर टुकड़े का एक टोटका गजब के नतीजे देता है. साथ ही नौकरी-व्‍यापार की बाधाएं भी दूर होती हैं. इतना ही नहीं, इसे जेब में रखने से पैसे की आवक ही नहीं लंबे वक्त तक पैसा टिकाए रखने में भी मदद मिलती है.
– चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखने से कर्म भाव के दोष समाप्‍त होते हैं व्‍यक्ति को अपने कामों के शुभ फल मिलने लगते हैं.

– चांदी का संबंध शुक्र ग्रह से है शुक्र सभी भौतिक सुख, समृद्धि, रोमांस का कारक है. ऐसे में चांदी का टुकड़ा रखते ही शुक्र ग्रह शुभ फल देने लगता है व्‍यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाएं, पैसा बढ़ता है.

– चांदी का चौकोर टुकड़ा रखने से कुंडली में चंद्रमा भी मजबूत होता है. इससे मानसिक शक्ति मजबूत होती है, व्‍यक्ति सही समय पर सही निर्णय ले पाता है.

– चांदी धन-संपत्ति बढ़ाती है. इससे कारोबार में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं. नौकरी पेशा लोगों को भी चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखने से तेजी से तरक्‍की मिलती है.

– तिजोरी में चांदी का चौकोर टुकड़ा रखने से मां लक्ष्‍मी की कृपा मिलती है. घर में धन की आवक बढ़ती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.