कंगना रनौत ने रविवार रात को एकता कपूर के शो लॉक अप के साथ ओटीटी डेब्यू कर लिया है | कंगना और एकता ने पहले ही ये कह दिया था कि ये शो काफी कॉन्ट्रोवर्शियल होने वाला है और इसमें दर्शक वो सब देखने वाले हैं जो उन्होंने आज तक नहीं देखा होगा | यहां कंटेस्टेंट्स को कंगना के जेल में रहना होगा | शो के पहले एपिसोड में ही कंगना की कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ जुबानी जंग भी हुई | बता दें कि शो के कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम तो पहले आ चुके थे, लेकिन अब बीती रात सभी कंटेस्टेंट्स का खुलासा हो गया है |
शो की शुरुआत के बारे में बता दें कि कंगना ने अपनी फिल्म के गाने वखरा स्वैग में परफॉर्म किया और फिर सभी कंटेस्टेंट्स को दर्शकों से मिलवाया | तो हम आपको बताते हैं इस शो के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट |
मुनव्वर फारूकी , सुनील पाल , सायशा शिंदे , पूनम पांडे , निशा रावल , करणवीर बोहरा , बबिता फोगाट , सारा खान , पायल रोहतगी , चक्रपाणि महाराज , तहसीन पूनावाला , सिद्धार्थ शर्मा , अंजली अरोड़ा , शिवम शर्मा
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.