दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर चित्रा रामकृष्ण के पूर्व सलाहकार आनंद सुब्रमण्यम की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. बता दें कि CBI ने एनएसई को-लोकेशन घोटाले में पिछले महीने आनंद सुब्रमण्यम को चेन्नई से गिरफ्तार किया था. इस पूरे मामले में आनंद पर आरोप है कि वह चित्रा रामकृष्ण को कंट्रोल कर रहा था. वहीं दूसरी ओर, चित्रा रामकृष्ण पर भी कई गंभीर आरोप हैं. चित्रा पर आरोप है कि वे आनंद को स्टॉक एक्सचेंज की बेहद महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारियां देती थीं.
सीबीआई ने इस पूरे मामले में चित्रा रामकृष्ण को भी नहीं बख्शा और 6 मार्च को उन्हें मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया था. चित्रा को आनंद सुब्रमण्यन की नियुक्ति में अनियमितता बरतने और कथित हिमालय के योगी को संवेदनशील जानकारी देने और उसके इशारों पर काम करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.