देश

मन की बात में बोले PM मोदी, 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्लास्टिक को कहें ‘न’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा देश, इन दिनों एक तरफ वर्षा का आनंद ले रहा है, तो दूसरी तरफ, हिंदुस्तान के हर कोने में किसी न किसी प्रकार से, उत्सव और मेलों की धूम है। दीवाली तक, सब-कुछ यही चलेगा। मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दिनों हम लोगों ने कई उत्सव मनाए। कल, हिन्दुस्तान में श्री कृष्ण जन्म-महोत्सव मनाया गया। मित्रता कैसी हो, तो सुदामा वाली घटना कौन भूल सकता है और युद्ध भूमि में इतनी सारी महानताओं के बावजूद भी सारथी का भार स्वीकारना।

उन्होंने कहा कि आज जब हम, उत्सवों की चर्चा कर रहे हैं, तब, भारत एक और बड़े उत्सव की तैयारी में जुटा है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में इसकी चर्चा है। मैं बात कर रहा हूं महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की। बता दें कि पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को रेडियो के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं और विभिन्ना मुद्दों पर चर्चा करते हैं। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो, डीडी नैशनल, डीडी न्यूज और डीडी भारती पर सुना जा सकता है।

मन की बात की प्रमुख बातें

  • इस बार 2 अक्टूबर को जब बापू की 150वीं जयंती मनायेंगे तो इस अवसर पर हम उन्हें न केवल खुले में शौच से मुक्त भारत समर्पित करेंगे बल्कि उस दिन पूरे देश में प्लास्टिक के खिलाफ एक नए जन-आंदोलन की नींव रखेंगे।
  • आपको याद होगा कि पिछले कुछ सालों में हम 2 अक्टूबर से पहले लगभग 2 सप्ताह तक देशभर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाते हैं। इस बार ये 11 सितम्बर से शुरू होगा
  • कई व्यापारी भाइयों-बहनों ने दुकान में एक तख्ती लगा दी है, जिस पर यह लिखा है कि ग्राहक अपना थैला साथ ले करके ही आयें। इससे पैसा भी बचेगा और पर्यावरण की रक्षा में वे अपना योगदान भी दे पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button