Local & National News in Hindi

14 माह पहले चलने की उम्मीद छोड़ने वाले टाइगर की दमदार वापसी

25

महज 14 माह पहले दिग्गज अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स कार दुर्घटना में इस कदर घायल हो गए थे कि उनका अपने पैरों पर चलना मुश्किल दिख रहा था। उन्हीं वुडस ने मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में दमदार वापसी करते हुए पहले ही दौर में 71 का कार्ड खेलकर अपने मजबूत जज्बे और इरादों का संकेत दे दिया है। अगस्टा नेशनल में 46 साल के टाइगर एकल बढ़त पर चल रहे संगजेई इम से चार शॉट पीछे हैं। वहीं टाइगर के साथ अभ्यास करने वाले मैक्सिको के जॉकिम नीमैन ने 105 गज की दूरी से पार-4 पर ईगल किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.