Local & National News in Hindi

करण जौह की बर्थडे पार्टी में दिखे सलमान खान

20

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने 50वें बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी रखी। इस पार्टी में फिल्मी जगत के कई सितारों ने शिरकत की और तो वहीं पार्टी में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ शामिल हुईं। इसी पार्टी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हुए। ऐश्वर्या-सलमान को साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए और तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे।

ऐश्वर्या राय पार्टी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। तो वहीं पार्टी में सलमान खान के पहुंचने पर लोग हैरान रह गए। सलमान कम ही पार्टियों में जाते हैं और ऐसा कहा जा रहा था, एक्टर पार्टी में नहीं आएंगे। सलमान खान की एंट्री होते ही लोग चिल्लाने लगे। सुपरस्टार ने ब्लैक टीशर्ट-ब्लेजर के साथ डेनिम लुक कैरी किया था।करण जौहर की पार्टी में ऐश्वर्या राय और सलमान खान को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए। सभी को दोनों स्टार्स के बीच मतभेदों के बारे में अच्छे से पता है। सलमान-ऐश कभी भी साथ किसी इवेंट में नजर नहीं आते हैं। लेकिन ये पहली बार है जब दोनों साथ दिखे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.