देश

जून के अंतिम सप्ताह तक दिल्ली में पहुंचेगा मानसून!

नई दिल्ली: पूरे देश में गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। अब भीषण गर्मी के बीच मौसम का पूर्वानुमान देने वाली एजैंसी ने एक राहत की खबर दी है। स्काईमेट में मौसम विज्ञानी समर चौधरी ने बताया कि अगले 48 घंटों के भीतर केरल में मानसून पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि इस साल मानसून कमजोर रहेगा। वहीं दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों के लिए मानसून की सामान्य तिथियां जून के अंतिम सप्ताह में हैं, लेकिन इसमें 10-15 दिनों की देरी भी हो सकती है।

चौधरी ने बताया कि यह पिछले 65 वर्षों में दूसरा सबसे सूखा साल है। उन्होंने कहा कि प्री-मानसून के लिए सामान्य वर्षा 131.5 मि.मी. है जबकि जो दर्ज की गई है वह 99 मि.मी. है। पंजाब और हरियाणा में कुछ हिस्सों में मंगलवार को गर्मी और लू से राहत मिली। यहां तेज हवाओं के साथ हल्की-हल्की बूंदाबांदी ने मौसम कुछ समय के लिए सुहाना कर दिया है।

बता दें कि इनमें से कई जगहों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सैल्सियस के आसपास रहा था। वहीं चंडीगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। वहीं हिमाचल में बादल छाने के साथ और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में 37 डिग्री उच्च तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button