Local & National News in Hindi

लंदन में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, ‘भारत को कोई नहीं डरा सकता, चीन ने भी हमें माना शक्तिशाली’

9

नई दिल्ली। ब्रिटेन दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। लंदन में एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि अब भारत को कोई डरा नहीं सकता है। यह बात चीन भी समझ गया है और अब भारत को महाशक्ति मानने लगा है।

इस दौरान रक्षा मंत्री ने ग्लोबल टाइम्स प्रकाशित एक आलेख का भी जिक्र किया, जिसमें भारत-चीन संबंधों पर लिखते हुए भारत की ताकत का विशेष उल्लेख किया गया है।

राजनाथ सिंह ने कहा, भारत को लेकर चीन की सोच बदली है। अब चीन भी भारत को शक्तिशाली देश मानने लगा है। भारत किसी भी देश के साथ दुश्मनी नहीं चाहती है। पूरी दुनिया हमारे इस रुख से वाकिफ है। हम सभी से मित्रवत संबंध चाहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.