देश

केजरीवाल का BJP को जवाब, कहा-‘जनता तय करे, मैं उनका बेटा हूं या आतंकवादी’

नई दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के आरोपों पर जवाब देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि मैंने दिल्ली में स्कूलों को सुधारा, मोहल्ला क्लीनिक खोले, क्या मैं आतंकी हूं। मैंने दिल्ली के लिए काम किया है। उन लोगों (भाजपा) ने मुझे पांच साल तक सताया है। मैंने दिल्लीवालों का बेटा बनकर काम किया है।

प्रवेश वर्मा के बयान पर केजरीवाल ने दुख जताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, मेरे माता-पिता को कल बहुत दु:ख हुआ, उनका कहना है कि बेटा कट्टर देश भक्त है। आज यह दिल्ली वालों पर फैसला छोड़ता हूं कि वो मुझे भाई मानते हैं, बेटा या आतंकवादी। मुझे देश को ठीक करना था इसलिए मैंने अपनी जान दांव पर लगाई। केजरीवाल ने आगे कहा, ज्मैं डायबिटिक हूं। दिन में चार बार इंसुलिन लेता हूं। अगर डायबिटीज वाला व्यक्ति इंसुलिन पर है और तीन-चार घंटे तक कुछ नहीं खाता है तो वे गिर जाते हैं और मर जाते हैं। ऐसी स्थिति में मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ दो बार भूख हड़ताल की है, एक बार 15 दिन और फिर 10 दिन।

BJP सांसद ने CM केजरीवाल को बताया आतंकी
आपको बतां दे कि आम आदमी पार्टी (आप) पर लगातार हमले कर रहे पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें आतंकी और नक्सली बताया था। वर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि जिस तरह नक्सली और आतंकी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं वहीं काम दिल्ली के मुख्यमंत्री भी कर रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button