Budget Session 2020: राष्ट्रपति बोले- CAA ऐतिहासिक, बापू की इच्छा को पूरा किया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बाद बजट सत्र (Budget Session) की शुरुआत होगी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 (Economic Survey 2019 20) पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट 1 फरवरी को लोकसभा में पेश करेंगी। संसद में अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि विरोध के नाम पर किसी भी तरह की हिंसा, समाज और देश को कमजोर करती है।
Economic Survey 2020 LIVE:
– संसद में साइकल से पहुंचे भाजपा नेता विजय गोयल। साइकल पर लगे बैनर में लिखा ‘सीएए पर पर्यावरण को प्रदूषित न करें’। बता दें कि आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है।
Delhi: BJP leader Vijay Goel arrives in Parliament on bicycle with banner ‘Don’t pollute the environment on CAA’. #BudgetSession
– हमें यह हमेशा याद रखना चाहिए कि किसी भी विचारधारा के नेता या समर्थक होने से पहले हम देश के नागरिक हैं। हमारे देश की प्रतिष्ठा हमारी दलीय प्रतिबद्धताओं से कहीं बढ़कर है: राष्ट्रपति
– बदलते समय में, देश की रक्षा से जुड़ी नई और जटिल चुनौतियों का सामना करने के लिए मेरी सरकार, सेनाओं को और भी सशक्त, प्रभावशाली और आधुनिक बना रही है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defence Staff) की नियुक्ति इसी दिशा में उठाया गया कदम है। मेरी सरकार ने आतंकवाद फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों को पूरी छूट दी हुई है: राष्ट्रपति
– देश के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम के कारण चंद्रयान-2 ने देश के युवाओं में टेक्नोलॉजी के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया है। मेरी सरकार द्वारा चंद्रयान-3 को स्वीकृति दी जा चुकी है। ISRO द्वारा मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम- गगनयान पर तेजी से कार्य हो रहा है: राष्ट्रपति
– मेरी सरकार भारत की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दुनियाभर से आने वाली चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत है। हमारा विदेशी मुद्रा भंडार 450 बिलियन डॉलर से भी ऊपर के ऐतिहासिक स्तर पर है: राष्ट्रपति
– मेरी सरकार, महिला स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रयास कर रही है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों की पहचान करने के लिए राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया गया है: राष्ट्रपति
– राष्ट्रपति ने सीएए पर बोलते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि संसद के दोनों सदनों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून बनाकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा किया गया है। मैं पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुए, विश्व समुदाय से इसका संज्ञान लेने और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह करता हूं। मेरी सरकार यह एक बार फिर साफ करती है कि भारत में आस्था रखने वाले और भारत की नागरिकता लेने के इच्छुक दुनिया के सभी पंथों के व्यक्तियों के लिए जो प्रक्रियाएं पहले थीं, वे आज भी वैसी ही है: राष्ट्रपति
– आर्थिक सर्वेक्षण पर मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा कि हमारी टीम ने बहुत मेहनत की है। टीम ने छह महीने में दूसरा आर्थिक सर्वेक्षण तैयार किया है।
Chief Economic Advisor Krishnamurthy Subramanian on Economic Survey: Our team has done a lot of hard work. The team has prepared the second economic survey in six months.
– मेरी सरकार ने रिकॉर्ड समय में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करके, गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर इसे राष्ट्र को समर्पित किया: राष्ट्रपति
– संसद के दोनों सदनों द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए को हटाया जाना न सिर्फ ऐतिहासिक है बल्कि इससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के समान विकास का भी मार्ग प्रशस्त हुआ है: राष्ट्रपति
President Ramnath Kovind: The abrogation of Article 370 and Article 35A of the Constitution through two-thirds majority by both the Houses of Parliament is not only historic but it has also paved the way for equal development of Jammu and Kashmir and Ladakh. #BudgetSession
– मुझे प्रसन्नता है कि पिछले 7 महीनों में संसद ने काम करने के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस लोकसभा के पहले सत्र में, सदन द्वारा कार्य निष्पादन, पिछले सात दशकों में एक नया रिकॉर्ड रहा है: राष्ट्रपति
– राष्ट्रपति संसद भवन पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वह संसद के सेंट्रल हॉल में भाषण देंगे।
– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से रवाना हो गए हैं। राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड उनके साथ चल रहे हैं।
Delhi: President Ramnath Kovind on his way to Parliament. He will address a joint session of both the houses shortly. #Budgetsession
PM Modi: We all should make sure that in this session, we lay a strong foundation for this decade. This session will be focussed mainly on economic issues. I want that in both houses there are good debates on these issues. #BudgetSession
वहीं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक दोपहर 2 बजे पार्लियामेंट लाइब्रेरी में में होने वाली है। जबकि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की मीटिंग आज दोपहर 3:30 बजे पार्लियामेंट लाइब्रेरी में होने की उम्मीद है।
संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने गुरुवार को संसद में बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक हुलाई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय मंत्रियों, राजनाथ सिंह, थावर चंद गहलोत, अर्जुन मेघवाल, वी मुरलीधरन, और अन्य लोगों ने भाग लिया था। इसके अलवा बैठक में समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, बीजद के प्रसन्ना आचार्य, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, आरजेडी नेता मनोज झा समेत कई अन्य सांसद उपस्थित थे।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद के बजट सत्र के दौरान सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे देखें कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य से देश कैसे लाभान्वित हो सकता है।







