Coronavirus: वायरस से गई 200 से ज्यादा लोगों की गई जान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जताया शोक

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस से चीन और अन्य जगहों में हुई 213 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों के लिए प्रार्थना की है जो फिलहाल इस बीमारी की चपेट में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो आशा करते हैं कि इन लोगों को इससे प्रक्रिया से गुजरने की हिम्मत मिले। बता दें कि भारत में भी कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि हुई है। केरल में यह मामला सामने आया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “चीन में कोरोना वायरस से सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो गई है। मेरी सांत्वना पीड़ितों के परिवारों और उन लोगों के साथ हैं जो इस इसकी चपेट में हैं। उनको इस स्थिति से निकलने के लिए साहस और तातक मिले।”
.jpg)
राहुल गांधी का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है जब सिर्फ चीन में ही कोरोनावायरस से सैंकड़ों लोगों की मृत्यु हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआइ के मुताबिक चीन में कोरोनावायरस से अब तक 213 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 20 अन्य देशों में 7800 लोग इसकी चपेट में हैं। नोवेला कोरोनावायरस 2019 वुहान से फैलना शुरू हुआ है। वहीं भारत भी हाई अलर्ट पर है और सरकार इससे निपटने के लिए सभी महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। कई लोग रोजाना भारत से चीन के लिए रवाना होते हैं। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नेपाल और बांग्लादेश सीमाओं पर मौजूद जिलों पर हेल्थ टीमों की तैनाती कर दी है। बता दें कि कोरोनावायरस के खतरे को लेकर 30 देशों की एक लिस्ट तैयार की गई है जिसमें भारत 23वें स्थान पर है।
चीन में 213 लोगों की गई जान
एएनआइ के मुताबिक चीन में कोरोना वायरस से अब तक 213 लोगों की जान जा चुकी है। जिसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation- WHO) ने इंटरनेशनल इमरजेंसी घोषित कर दी है। वहीं भारत के केरल में भी कोरोना वायरस का एक मामले सामने आया है। इस शख्स को त्रिशूर जनरल हॉस्पिटल से त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के अलग वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा चीन से भारतीयों को निकालने के लिए आज वुहान के लिए एयर इंडिया का एक विमान रवाना होगा।
नई दिल्ली, आईएएनएस। कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस से चीन और अन्य जगहों में हुई 213 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों के लिए प्रार्थना की है जो फिलहाल इस बीमारी की चपेट में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो आशा करते हैं कि इन लोगों को इससे प्रक्रिया से गुजरने की हिम्मत मिले। बता दें कि भारत में भी कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि हुई है। केरल में यह मामला सामने आया है।