Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

ट्रेनों की देरी बनी परेशानी: स्वर्ण शताब्दी डेढ़ घंटा, वैष्णो देवी मालवा साढ़े 4, आम्रपाली 7 घंटे लेट

जालंधर: ट्रेनों की देरी यात्रियों के लिए दिनभर परेशानी का सबब बनती रही। सुबह से शुरू हुआ ट्रेनों की देरी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ दिल्ली जाने वाली शताब्दी, शान-ए-पंजाब सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों ने घंटों तक यात्रियों का इंतजार करवाया। इसके चलते सिटी स्टेशन से लेकर कैंट स्टेशन तक यात्रियों को दिक्कतें व परेशानियां उठाते हुए देखा गया।

इसी क्रम में नई दिल्ली से आने वाली स्वर्ण शताब्दी 12029 अपने निर्धारित समय 12.06 से डेढ़ घंटे की देरी के साथ दोपहर डेढ़ बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची जबकि नई दिल्ली से आने वाली शान-ए-पंजाब 12497 आधा घंटा देरी के साथ सवा 1 के बाद सिटी स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह से नई दिल्ली से आने वाली 12013 अमृतसर शताब्दी 22 मिनट देरी से पहुंची।

अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रैस 15707 अपने निर्धारित समय सुबह साढ़े 10 से 7 घंटे लेट रहते हुए शाम पौने 6 बजे सिटी पहुंची। वैष्णों देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रैस 12919 अपने निर्धारित समय सुबह साढ़े 10 से साढ़े 4 घंटे लेट रहते हुए 2 बजे के करीब कैंट पहुंची। इसी तरह से सरयू-यमुना एक्सप्रैस 14649 सवा 3 घंटे लेट रहते हुए पौने 6 बजे जालंधर पहुंची। हमसफर क्लोन एक्सप्रैस 04651 सवा 5 घंटे की देरी के साथ शाम सवा 6 बजे कैंट पहुंची। सरबत दा भला 22479 आधा घंटा लेट रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.