Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

मुरादाबाद में दूषित पानी का कहर: इंदौर जैसी स्थिति की आहट, घरों में पहुंच रहा गंदा पानी बना मुसीबत

इंदौर में जहरीला पानी पीने से कई लोगों की मौत के बाद प्रदेश में अलर्ट जारी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के लाल मस्जिद इलाके से गंदे पानी सप्लाई का मामला सामने आया है. इस इलाके में बीते दो दिनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है. स्थानीय निवासियों ने बताया कि टंकियों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है. पानी इतना गंदा आ रहा है कि बाल्टियां तक काली पड़ गई हैं.

यह हाल किसी एक इलाके का नहीं बल्कि लाल मस्जिद, कसाई खाना, गुलजारी मल मोहल्ले में का भी है, यहां करीब 1500 लोग रहते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले काला पानी आया, फिर पानी के साथ रेत भी आने लगी. इससे मोटरें जाम हो गई हैं. लोगों ने नगर निगम को शिकायत की. निगम अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम भेजी. जांच में ट्यूबवेल से समस्या पाई गई. निगम टीम ने व्यवस्था सुधारने का काम शुरू कर दिया है.

रेत और कीचड़ युक्त पानी की सप्लाई

फिलहाल इलाके में स्वच्छ पानी की आपूर्ति बहाल करने के प्रयास तेज हैं. मुरादाबाद के वार्ड 68 के रहने वाले मोहम्मद फहीम ने बताया कि इलाके में पानी के साथ भारी मात्रा में रेत और कीचड़ आ रहा है. उन्होंने दावा किया कि इस दूषित पानी के कारण इलाके में लगभग एक मोहल्ले में 250 से 300 पानी की मोटरें फूंक चुकी हैं. फहीम के अनुसार, यह समस्या शनिवार सुबह से अचानक शुरू हुई है.

गंदे पानी से बिगड़ रहा स्वास्थ्य

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की शिकायत संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से कर दी गई है और विभाग की टीम ने क्षेत्र का मुआयना भी किया है. इसी वार्ड के रहने वाले मोहम्मद इकराम ने स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शनिवार से ही नलों में कीचड़युक्त पानी आ रहा है, जिससे इलाके की पाइपलाइन पूरी तरह चोक हो गई हैं. उन्होंने बताया कि गंदे पानी के कारण लोगों का स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगा है.

इकराम के मुताबिक, स्थानीय पार्षद नदीम ने लेबर भेजकर काम शुरू करवा दिया है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समस्या स्थानीय पंप की नहीं बल्कि पीछे से आ रही मुख्य सप्लाई की है, जिससे पूरे इलाके में जल संकट गहरा गया है और करीब 50-60 मोटरें खराब हो चुकी हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.