देश

Delhi Assembly Election: सुब्रह्मण्यम स्वामी की भविष्यवाणी, दिल्ली में 41 सीटें जीतेगी BJP

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मतदान नजदीक आने के साथ शाहीन बाग पर राजनीति तेज होती जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दावा किया कि उनकी पार्टी दिल्ली में 41 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग की वजह से खराब आर्थिक प्रदर्शन के बावजूद भाजपा दिल्ली जीतने जा रही है।

स्वामी ने ट्वीट किया कि मुझे विश्वास है कि भाजपा चुनाव में 41 सीटों के साथ जीतेगी। दिल्ली में मतदान में अब एक सप्ताह से कम का समय बचा है और भाजपा ने सी.ए.ए. के खिलाफ  शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को मुख्य मुद्दा बना दिया है। भाजपा केजरीवाल सरकार और कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगा रही है कि इनकी मदद से ही यह प्रदर्शन चल रहा है, जिसकी वजह से लाखों लोगों को परेशानी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button