Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

सरकारी नौकरी की तैयारी तेज! SSC ने जारी किया 2026 का एग्जाम कैलेंडर, CGL के लिए मार्च से भरे जाएंगे फॉर्म

सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे कैंडिडेड्स के लिए खुशखबरी है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 2026 का भर्ती एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. SSC ने पूरे साल का भर्ती एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसके तहत 2026 में 10 से अधिक SSC भर्तियों आयोजित की जाएंगी. मसलन, SSC ने इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया से लेकर एग्जाम की तारीख का शेड्यूल जारी कर दिया है. इन 10 से अधिक भर्ती एग्जाम में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL), जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) जैसी भर्तियां शामिल हैं. SSC भर्ती एग्जाम 2206 कैलेंडर को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी चेक किया जा सकता है.

आइए जानते हैं कि SSC की तरफ से कब कौन सी भर्तियां प्रक्रिया आयोजित की जांएगी. जानेंगे कि SSC के भर्ती एग्जाम्स में लगभग कितने कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं.

भर्ती का नाम टियर/फेस आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख आवेदन की अंतिम तारीख एग्जामिनेशन की तारीख (Tentative)
JSA/LDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टर्मेंट भर्ती 2025 पेपर -1 (CBE) 16 मार्च 2026 7 अप्रैल 2026 मई 2026
SSA/UDC ग्रेड डिपार्टमेंट भर्ती पेपर -1 (CBE) 16 मार्च 2026 7 अप्रैल 2026 मई 2026
ASO ग्रेड लिमिटेड डिपार्टर्मेंट भर्ती 2025 पेपर -1 (CBE) 16 मार्च 2026 7 अप्रैल 2026 मई 2026
कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2026 टियर -1 (CBE) मार्च 2026 अप्रैल 2026 मई-जून 2026
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2026 पेपर -1 (CBE) मार्च 2026 अप्रैल 2026 मई-जून 2026
सिलेक्शन पोस्ट एग्जामनिशन फेस 14 2026 CBE मार्च 2026 अप्रैल 2026 मई-जून 2026
कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल भर्ती (CHSL) 2026 टियर -1 (CBE) अप्रैल 2026 मई 2026 जुलाई -सितंबर 2026
स्टेनोग्राफर ग्रेड C एंड D भर्ती 2026 CBE अप्रैल 2026 मई 2026 अगस्त-सितंबर 2026
कंबाइंड हिन्दी ट्रांसलेटर भर्ती 2026 पेपर -1 (CBE) अप्रैल 2026 मई 2026 अगस्त-सितंबर 2026
मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ एंड हवलदार (CBIC एंड CBN) भर्ती 2026 CBE जून 2026 जुलाई 2026 सितंबर-नवंबर 2026
दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड फोर्स सब इंस्पेक्टर भर्ती भर्ती 2026 पेपर -1 (CBE) मई 2026 जून 2026 अक्टूबर-नवंबर 2026
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) कांस्टेबल (GD), NIA, SSF and Rifleman (GD) Assam Rifles भर्ती 2027 CBE सितंबर 2026 अक्टूबर 2026 जनवरी-मार्च 2027

जानें क्या है CBE का मतलब

SSC की तरफ से जारी भर्ती कैलेंडर में एग्जाम CBE का जिक्र किया गया है. इसमें CBE का मतलब, कम्प्यूटर बेस्ड एग्जाम से है. SSC टियर 1 और पेपर 1 को कम्प्यूटर बेस्ड आयोजित करता है.

SSC CGL और CHSL के लिए सबसे अधिक आवेदन

एसएससी की तरफ से प्रत्येक वर्ष आयोजित की जानी वाले इन भर्ती एग्जाम में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं. इसमें SSC CGL और SSC CHSL भर्ती के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं. SSC CGL भर्ती के लिए के लिए 30 लाख तक कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं. तो वहीं SSC CHSL के लिए 30 से 35 लाख स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन कराते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.