देश

महात्मा गांधी पर हेगड़े के बयान से पार्टी खफा, आलाकमान ने माफी मांगने को कहा

नई दिल्ली। अनंत कुमार हेगड़े द्वारा महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन को ‘ड्रामा’ बताए जाने से भाजपा आलाकमान नाखुश है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने हेगड़े से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कर्नाटक के नेता की टिप्पणी निंदनीय है और पार्टी नेतृत्व उनसे नाराज है। पार्टी ने इस पर अपनी नाराजगी जताई है और उनसे माफी मांगने को कहा है। महात्मा गांधी का कोई भी अपमान अस्वीकार्य है।

iगौरतलब है कि हेगड़े ने महात्मा गांधी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम को एक “नाटक” बताया। भाजपा नेता यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि ‘ऐसे लोगों को भारत में महात्मा’ क्यों कहा जाता है। बता दें कि भाजपा पहले ही उनके इस बयान से किनारा कर चुकी है।

हेगड़े ने बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन तथाकथित नेताओं में से किसी की भी पुलिस ने एक बार भी पिटाई नहीं की थी। उनका स्वतंत्रता आंदोलन एक बड़ा नाटक था। इसका मंचन इन नेताओं ने अंग्रेजों के सहमति से किया गटा। यह वास्तविक लड़ाई नहीं थी।

हेगड़े की आलोचना

हेगड़े की इसके बाद काफी आलोचना हुई है। कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने सोमवार को भाजपा सांसद अनंतकुमार हेगड़े की महात्मा गांधी पर टिप्पणी की निंदा की और उन्हें महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का ‘बेटा’ कहा।तृणमूल कांग्रेस ने भी  हेगड़े के बयान की निंदा की। पार्टी के नेता सौगत रॉय ने कहा कि अनंत हेगड़े जैसे लोग देश को शर्मसार करते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम गांधी के समर्थक हैं और वे (भाजपा) नाथूराम गोडसे समर्थक हैं। इस देश के लोगों को यह देखना चाहिए कि भाजपा के सांसद केसै राष्ट्र के पिता का अपमान करते हैं।

भाजपा राष्ट्रपिता का सम्मान नहीं करती- अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को ट्वीट किया’ भाजपा राष्ट्रपिता का सम्मान नहीं करती है। भाजपा सांसद का बयान निंदनीय है। भाजपा नेता स्वतंत्रता आंदोलन को एक नाटक कह सकते हैं, क्योंकि उन्होंने कभी भारत की आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी और कभी कोई बलिदान नहीं दिया।

भाजपा नेताओं के लिए हेगड़े का बचाव करना मुश्किल हुआ

भाजपा नेताओं को भी विवादित टिप्पणी पर हेगड़े का बचाव करना मुश्किल हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदम्बिका पाल ने कहा कि पूरी दुनिया गांधी के बारे में जानती है और यह उनकी (हेगड़े) निजी राय हो सकती है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि हेगड़े को यह टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button