Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

आमिर खान पर भारी पड़े ‘डॉक्टर मशहूर गुलाटी’! सुनील ग्रोवर की मिमिक्री ने गार्ड्स को ऐसा उलझाया कि असली आमिर ही बाहर फेंके गए

कुछ दिनों पहले की बात है. सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो में आमिर खान बनकर आए थे और उन्होंने आमिर की ऐसी नकल उतारी, सबके होश उड़ गए. हैरान होने वालों में खुद आमिर खान भी शामिल थे. अपनी नकल उतारने के लिए आमिर ने सुनील की तारीफ भी की थी. अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन में बन रही फिल्म हैप्पी पटेल के प्रमोशन के लिए सुनील ग्रोवर के साथ एक वीडियो बनाया है. इस बार भी सुनील ने आमिर की ऐसी नकल उतारी की गार्ड्स ने आमिर को ही बाहर कर दिया.

वीर दास, इमरान खान और मिथिला पालकर स्टारर ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ 16 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है. इसका टीज़र और ट्रेलर काफी मजेदार है. फैंस को भाया है. आमिर भी अपनी इस फिल्म को लगातार प्रमोट कर रहे हैं. फिल्म में आमिर भी दिखाई देने वाले हैं. अब उन्होंने सुनील ग्रोवर के साथ एक स्पूफ वीडियो बनाया है, लेकिन जो एक्टिंग सुनील ने आमिर खान के किरदार की, की है, उसे देख फिर फैंस हैरान होने वाले हैं.

आमिर बनकर बांटे चेक

वीडियो में आमिर खान बने सुनील ग्रोवर वीर दास को चेक बांटते हुए नज़र आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में वीर दास कहते हैं, “आमिर खान आप थोड़ा अलग लग रहे हैं?” इस पर आमिर बने सुनील कहते हैं, “अरे मैं वर्कआउट कर रहा हूं, इसलिए.” इसके बाद सुनील वीर दास की जमकर तारीफ करते हैं. वो कहते हैं, “राज कपूर और नोलन के बाद वीर दास.” इसके बाद वो फिल्म की रिलीज़ से पहले ही वीर दास को बोनस और सीक्वल बनाने का चेक देते हैं.

आमिर खान की एंट्री

इसके बाद वीडियो में आमिर खान की एंट्री होती है और वो सुनील को देखकर हैरान रह जाते हैं. वो कहते हैं, “वीर क्या चल रहा है ये. कौन है ये?” इतने में वीर आमिर से ही पूछ लेते हैं कि आप कौन हो?” फिर आमिर कहते हैं, “गजनी बन गया तू, दूं क्या एक. आमिर हूं, तेरा प्रोड्यूसर हूं मैं.” इतने में आमिर खान गार्ड्स को बुलाते हैं तो सुनील ग्रोवर उन्हें भी चेक दे देते हैं. इसके बाद सुरक्षाकर्मी सत्या और गणेश आमिर खान को ही बाहर करने लगते हैं. 3 मिनट 46 सेकेंड का ये वीडियो काफई मज़ेदार है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.