Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

सफेद समंदर बना मॉस्को: 1.30 लाख कर्मचारी सड़कों पर, फिर भी थम गया पब्लिक ट्रांसपोर्ट

रूस की राजधानी मॉस्को इस समय भीषण ठंड और रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी से जूझ रही है. बीते वीकेंड से शुरू हुई बर्फबारी ने शहर की रफ्तार थाम दी है. हालात ऐसे हैं कि सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है, फुटपाथ गायब हो चुके हैं और ट्रैफिक से लेकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट तक बुरी तरह प्रभावित है.

रूसी मौसम विभाग के मुताबिक, 9 जनवरी को हुई बर्फबारी मॉस्को के 146 साल के मौसम रिकॉर्ड में सबसे भारी बर्फबारी में से एक है. हालात अभी पूरी तरह सामान्य होने से दूर हैं. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मॉस्को में 12 सेंटीमीटर तक और बर्फ गिर सकती है.

146 साल में टॉप-5 सबसे भारी बर्फबारी

रूस के हाइड्रोमेटेरोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि 9 जनवरी की बर्फबारी मॉस्को के इतिहास की टॉप-5 सबसे भारी बर्फबारी में शामिल हो गई है. इतना ही नहीं, यह 21वीं सदी की टॉप-3 बर्फबारी में भी गिनी जा रही है. अकेले 9 जनवरी को 21.4 मिलीमीटर बर्फ और बारिश दर्ज की गई, जो 1976 के पुराने रिकॉर्ड (12.9 मिमी) से कहीं ज्यादा है.

शहर से हटाई गई 10 लाख क्यूबिक मीटर बर्फ

मॉस्को मेयर ऑफिस के मुताबिक, बीते दो दिनों में नगर सेवाओं ने करीब 10 लाख क्यूबिक मीटर बर्फ सड़कों से हटाई है. बर्फ पिघलाने वाले प्लांट्स में अब तक करीब 7.5 लाख क्यूबिक मीटर बर्फ भेजी जा चुकी है. अधिकारियों ने दिलचस्प तुलना करते हुए बताया कि अगर इतनी बर्फ को मालगाड़ियों के डिब्बों में भरा जाए, तो करीब 8,500 से ज्यादा गोंडोला वैगन लगेंगे, जो 109 किलोमीटर से भी लंबी ट्रेन बना देंगे.

क्यों हुई इतनी भारी बर्फबारी?

इस भारी बर्फबारी की वजह मेडिटरेनियन साइक्लोन बताया जा रहा है, जो 8 जनवरी की शाम मॉस्को और आसपास के इलाकों से टकराया. पहले दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी जिलों में बर्फ गिरी और फिर देखते ही देखते पूरा शहर इसकी चपेट में आ गया. साल की शुरुआत से अब तक मॉस्को में 35 मिमी से ज्यादा प्रिसिपिटेशन दर्ज हो चुका है, जो जनवरी के औसत से करीब 67% ज्यादा है. मॉस्को प्रशासन का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.