Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई कार्रवाई को बाबूलाल मरांडी ने बताया पुलिसिया गुंडागर्दी, तो झामुमो से मिला ये जवाब

रांची: प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची में आज सुबह रांची पुलिस की कार्रवाई को झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिसिया गुंडागर्दी करार दिया है.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिन लोगों ने आर्थिक अपराध किए हैं, झारखंड को लूटा है, जिसने भ्रष्टाचार किया है उन्हें बचाने का यह षड्यंत्र है.

वहीं बाबूलाल मरांडी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के बयानों को ज्यादा तवज्जों नहीं देना चाहिए. उनके आरोप को दूध-भात मानना चाहिए. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि इस बात की पूरी उम्मीद है कि रांची पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में जो कार्रवाई की है, वह उसके अधिकार क्षेत्र और दायरे में ही होगी.

राज्य में डीजीपी की नियुक्ति नियम विरुद्धः बाबूलाल

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य की डीजीपी तादाशा मिश्रा को गलत तरीके से डीजीपी बनाये रखने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन से पूछिए कि किस नियम के तहत 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद भी उन्हें डीजीपी बनाये रखा गया है. उन्होंने कहा कि यह इसलिए किया गया है कि ताकि हेमंत सोरेन उनसे गड़बड़ काम करवाते रहें.

सरकार का नहीं, बाबूलाल का वसूली गैंग-मनोज पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता ने सभी संवैधानिक संस्थाओं को अपने-अपने दायरे में रहकर काम करने की सलाह देते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी का वसूली गैंग चलता है. ऐसे में जैसे ही एसीबी या राज्य पुलिस कोई कार्रवाई करती है तब उसकी आंच बाबूलाल मरांडी तक नहीं पहुंच जाए, इसलिए वह अनाप-शनाप बोलने लगते हैं. झामुमो नेता ने कहा कि बाबूलाल मरांडी का नेक्सस या गठजोड़ अपराधियों से है.

वहीं एक सवाल के जवाब में झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि अगर मासूम अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी भाजपा के दबाव में हुई है तो फिर भाजपा नेता यह दबाव उत्तराखंड में पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में क्यों नहीं डालते हैं. आज क्यों बलात्कारी बाबा जेल की जगह पेरोल पर बाहर हैं. क्या सोनम वांगचुक को जेल भेजने में ही बीजेपी का दबाव काम करता है, यह बाबूलाल मरांडी को बताना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.