Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

चाईबासा में फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, हिरासत में नाबालिग

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डराने-धमकाने और अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने इनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं. उक्त जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने दी.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक चाईबासा अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली थी कि तांतनगर चौक के पास काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस का फर्जी नंबर प्लेट और लोगो लगाकर जनता से पैसे की वसूली कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई. तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तांतनगर पुल के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली. बाइक पर सवार एक व्यक्ति ने अपना नाम रोशन एक्का बताया जबकि उसका एक साथी नाबालिग भी था. जांच के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से एक अन्य फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गई है.

चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसे फर्जी नंबर प्लेट और पुलिस का लोगो लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा था. आरोपियों के पास से कुल तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, आधार कार्ड और पैन कार्ड की छाया प्रति मिली है. मोबाइल जांच में यह भी सामने आया है कि व्हाट्सएप प्रोफाइल पर वरीय पुलिस पदाधिकारी की फोटो लगाकर लोगों को डराने का प्रयास किया जाता था.

फर्जी पुलिस बनकर करते थे वसूली

पुलिस की जनता से अपील

चाईबासा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर दें. सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा. इस विशेष कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा बहामन टूटी, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार समेत थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.