Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Gautam Gambhir at Baglamukhi Temple: हार से परेशान कोच गंभीर पहुंचे बगलामुखी मंदिर, जीत के लिए मांगा मां से आशीर्वाद

आगर मालवा: भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी व वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले गौतम गंभीर ने मां बगलामुखी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और देश की सुख-शांति समृद्धि के साथ-साथ भारतीय टीम की जीत और सफलता की कामना की.

बगलामुखी मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर

मंदिर परिसर में गौतम गंभीर के आगमन से श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. पूजा के दौरान पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया. इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, ट्रस्ट सदस्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. पूजा के बाद गौतम गंभीर ने शांत भाव से मां के दरबार में कुछ समय व्यतीत किया.

उल्लेखनीय है कि इस समय टीम इंडिया इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना तीसरा वनडे मैच खेलने पहुंची हुई है. ऐसे में टीम के हेड कोच का शक्तिपीठ नलखेड़ा पहुंचना खेल और आस्था के संगम के रूप में देखा जा रहा है.

बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचती हैं मां के दर्शन करने

माना जाता है कि मां बगलामुखी की आराधना से विजय, आत्मबल और बाधाओं से मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है. नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश-विदेश में अपनी विशेष धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है. यहां देश की कई नामचीन फिल्मी हस्तियां, बड़े राजनेता, उद्योगपति व खेल जगत से जुड़ी हस्तियां समय-समय पर दर्शन के लिए पहुंचती रहती हैं.

महाकाल मंदिर भी पहुंचे गौतम गंभीर

वहीं शुक्रवार को कोच गौतम गंभीर उज्जैन पहुंचे. जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए. गौतम गंभीर ने बाबा के दर्शन कर आशीवार्द लिया. इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया.

इंदौर में होगी तीसरा व आखिरी वनडे मैच

इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार शाम को इंदौर पहुंच गई है. जहां रविवार यानि 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में तीसरा और आखिरी वनडे मैच होगा. इंदौर की पिच ज्यादा रन बनने के लिए मशहूर है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक हुए दो मैचों में दोनों बराबरी पर है. पहला मैच जो गुजरात के वडोदरा में 11 जनवरी को खेला गया था, उसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी.

जबकि गुजरात के राजकोट में 14 जनवरी को हुए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है. अभी सीरीज में दोनों टीम बराबरी पर है. इंदौर के मैच में हार-जीत से तय होगा की सीरीज कौन जीतेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.