Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Vastu Tips: सुबह बिस्तर छोड़ते ही इन चीजों का दिखना माना जाता है बेहद अशुभ, रुक जाती है तरक्की और घेर लेती है कंगाली

वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है जो मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. इसमें सुबह उठने के बाद प्रथम दर्शन को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया गया है. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सुबह उठने के बाद आंखों के सामने दिखने वाली चीजों का असर मानव के मन, उर्जा और दैनिक कामों पर पड़ता है. कहा जाता है सुबह आंखों के सामने आने वाली चीजों से दैनिक विचार और परिणाम प्रभावित होते हैं.

वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष चीजें बताई गई हैं, जिनको सुबह बिस्तर से उठते ही देखना अच्छा नहीं माना जाता है. आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं.

परछाई

सुबह बिस्तर से उठते ही अपनी परछाई बिल्कुल नहीं देखनी चाहिए. जागते ही अपनी परछाई देखना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि परछाई देखकर अपने दिन को शुरू करना अच्छा नहीं रहता. इससे जीवन में नकारात्मक उर्जा बढ़ती है.

टूटा आईना

जब कभी आप सुबह सजकर बाहर जा रहे हों तो उस समय टूटा हुआ आईना नहीं देखना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इससे बने बनाए काम बिगड़ जाते हैं.

जूठे बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही रसोई घर में जूठे बर्तनों को देखना शुभ नहीं होता. इसलिए सुबह उठते ही रसोई घर में जूठे बर्तन नहीं देखने चाहिए. ऐसा करने से घर में दुख और दरिद्रता का वास होता है.

बंद घड़ी

वास्तु में घड़ी का भी बहुत महत्व बताया गया है. कहते हैं कि घर में बंद घड़ी रखना और देखना भी शुभ नहीं होता. ऐसे में सुबह उठते ही भूलकर भी बंद घड़ी नहीं देखनी चाहिए. ऐसा करने से जीवन में बड़ी परेशानियां आती हैं.

खंडित प्रतिमा

सुबह-सुबह देवी-देवताओं की खंडित प्रतिमा को देखने और उनको छूने से भी बचना चाहिए. घर में खंडित प्रतिमाएं नकारात्मक उर्जा बढ़ाती हैं. खंडित प्रतिमाओं को पावन नदी में विसर्जित कर देना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.