Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

चंबल नदी पर रेत माफिया का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! अभ्यारण्य से 350 ट्रॉली अवैध रेत जब्त, प्रशासन की छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप

श्योपुर : चंबल इलाके में खनन माफिया बेलगाम हैं. खनन माफिया इतने दबंग हैं कि प्रशासन, पुलिस की टीमें भी इनसे पंगा लेने में कतराती हैं. रेत माफिया बाकायदा जेसीबी मशीनों से खनन करते हैं. एक और मामला सामने आया है. राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य में प्रशासन की टीमों ने कार्रवाई की. अभ्यारण्य में अवैध भंडारण पर टीमों ने एक्शन लिया. अभयारण्य में साढ़े 3 सौ ट्रॉली रेत जब्त की गई.

अवैध रेत भंडारण की शिकायतों पर कार्रवाई

श्योपुर जिले के वीरपुर क्षेत्र में रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई. राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य और पुलिस प्रशासन की टीमों ने मिलकर कार्रवाई की. रविवार को वीरपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के पास चंबल नदी से अवैध रूप से निकाली गई करीब 350 ट्रॉली रेत को जेसीबी मशीनों के माध्यम से नष्ट की गई. इससे रेत माफिया में हड़कंप मच गया.

एसडीओपी राघवेंद्र सिंह तोमर ने बताया “वीरपुर के थाना प्रभारी महाराज सिंह बघेल और वन विभाग के रेंजर दीपक शर्मा को काफी समय से अवैध रेत भंडारण की शिकायत मिल रही थीं. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस और राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य विभाग की टीमों ने रेत के अवैध भंडारण वाली जगह पर दबिश दी.”

अवैध भंडारण पर जेसीबी से की कार्रवाई

वीरपुर थाना प्रभारी महाराज सिंह बघेल ने बताया “प्रशासन को सूचना मिली थी कि चंबल नदी से अवैध रेत का भंडारण बड़े पैमाने पर किया गया है. इसके बाद पुलिस और चंबल अभ्यारण्य विभाग की टीम गठित कर जेसीबी मशीनों से रेत नष्ट करवाई.”

रेत माफिया से स्थानीय लोग परेशान

स्थानीय लोगों ने इस बात पर रोष प्रकट किया है कि रेत माफिया लगातार उत्खनन कर रहे हैं. इससे पर्यावरण खतरे में है. नदी में मौजूद जीव-जंतुओं को काफी नुकसान हो रहा है. रेत माफिया द्वारा तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण सड़क हादसे भी हो रहे हैं. रेत माफिया अपने वाहनों को सड़क से नीचे नहीं उतारते. अगर कोई उनसे बहस करता है तो मारपीट करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.